झाविमो नेता समेत पांच गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2016 8:39 AM

विज्ञापन

गांवा : गबन के आरोप में झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया. इनपर विद्यालय भवन निर्माण में गड़बड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है. श्रीराम यादव मध्य विद्यालय बिरने की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं. आरोपियों में इनके अलावा विद्यालय के सचिव इनन […]

विज्ञापन
गांवा : गबन के आरोप में झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया. इनपर विद्यालय भवन निर्माण में गड़बड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है.
श्रीराम यादव मध्य विद्यालय बिरने की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं. आरोपियों में इनके अलावा विद्यालय के सचिव इनन महथा, पूर्व सचिव सह सेवानिवृत्त शिक्षक मथुरा राम दुसाध, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया के सचिव देवेंद्र सिंह और अध्यक्ष नारायण तुरी शामिल हैं. इन सभी को गांवा पुलिस ने शनिवार की देर शाम को गिरफ्तार किया था.
दो माह पहले हुआ था केस : थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व बीइइओ छक्कु लाल मुर्मु ने इन सभी पर विद्यालय के भवन की राशि के गबन के आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी, तब से ये फरार चल रहे थे. उक्त लोगों पर भवन निर्माण की राशि की निकासी कर भवन को आधा-अधूरा छोड़ देने का आरोप है. इसे लेकर मामला (कांड संख्या 99\15 धारा 406,409,420,/34)किया गया था.
काम से 14 लाख रुपये अधिक निकाले : विनय
सर्व शिक्षा अभियान के जिला अभियंता विनय सिंह ने कहा कि मध्य विद्यालय बिरने और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया में लगभग 14 लाख (सात-सात लाख) रुपये काम से अधिक निकाले गये हैं.
कई बार लिखित व मौखिक सूचना के बाद भी अध्यक्ष व सचिव ने न तो काम किया और न राशि ही जमा की. बाध्य होकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
डेढ़ दर्जन स्कूलों को नोटिस : विनय सिंह ने कहा कि लगभग डेढ़ दर्जन विद्यालय के अध्यक्ष-सचिवों को भी काम पूरा नहीं करने पर नोटिस दिया गया है. इन लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola