भेलवाघाटी से नक्सली गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2016 8:49 AM

विज्ञापन

देवरी/भेलवाघाटी : गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य लियाकत अंसारी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो डेटोनेटर, दो नक्सली बैनर, चार पोस्टर, दो साहित्य व नक्सलियों के साथ बैठक की 10 चिट्ठी भी बरामद की है. उसे शुक्रवार की देर रात भेलवाघाटी […]

विज्ञापन
देवरी/भेलवाघाटी : गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य लियाकत अंसारी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो डेटोनेटर, दो नक्सली बैनर, चार पोस्टर, दो साहित्य व नक्सलियों के साथ बैठक की 10 चिट्ठी भी बरामद की है. उसे शुक्रवार की देर रात भेलवाघाटी थाना इलाके के करीहारी से दबोचा गया है. शनिवार को जेल भेज दिया गया. लियाकत बिहार के चकाई थाना इलाके के गरूड़बाद का रहनेवाला है.
करीहारी गांव के पास पकड़ाया
एसपी अखिलेश बी वारियर के निर्देश पर शुक्रवार को बिहार की सीमा पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था. अभियान में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट जैकी कुमार, देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार, भेलवाघाटी थाना प्रभारी हनुमान शरण सिन्हा सहित चतरो व भेलवाघाटी कैंप के सीआरपीएफ जवान शामिल थे. भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के करीहरी गांव के पास एक बाइक पर जा रहे लियाकत पर छापामार दल की नजर पड़ी तो उसे दबोच लिया.
भेलवाघाटी थाना प्रभारी हनुमान शरण सिन्हा ने बताया कि प्राथमिकी (कांड संख्या 07-16) दर्ज कर लियाकत को जेल भेजा गया है. जांच के दौरान उसके पास से विस्फोटक और नक्सलियों से जुड़ी चीजें मिलीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola