आरा मिल पर छापा विरोध में पथराव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2016 8:48 AM
विज्ञापन
एक ट्रैक्टर लकड़ी व मशीन को छुड़ा लिया ग्रामीणों ने तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर का मामला आरा मशीन समेत तीन ट्रैक्टर सखुआ व सलाई की लकड़ी जब्त तिसरी. प्रखंड के लोकाय नयनपुर में शनिवार को अवैध रूप से चल रहे आरा मिल पर डीएफओ कुमार आशीष के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने […]
विज्ञापन
एक ट्रैक्टर लकड़ी व मशीन को छुड़ा लिया ग्रामीणों ने
तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर का मामला
आरा मशीन समेत तीन ट्रैक्टर सखुआ व सलाई की लकड़ी जब्त
तिसरी. प्रखंड के लोकाय नयनपुर में शनिवार को अवैध रूप से चल रहे आरा मिल पर डीएफओ कुमार आशीष के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा. आरा मशीन समेत चार ट्रैक्टर सखुआ व सलाई की लकड़ी जब्त की गयी.
इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और पत्थरबाजी भी की. ग्रामीणों ने एक आरा मशीन लदे ट्रैक्टर व लकड़ी को छुड़ा लिया. ग्रामीणों के विरोध करने पर वन विभाग के अधिकारी भाग खड़े हुए. बाद में तीन ट्रैक्टर लकड़ी को जब्त कर वन विभाग की टीम गिरिडीह ले गयी. वहीं तिसरी व लोकाय नयनपुर थाना के जवान मूकदर्शक बने रहे. इधर, तिसरी थाना में डीएफओ कुमार आशीष ने कहा कि मैट्रिक इंटर परीक्षा के कारण उनके साथ मजिस्ट्रेट नहीं थे.
इसो कारण उपद्रवी ग्रामीणों को जवाब नहीं दिया जा सका. इस कारण मशीन व लकड़ी लदे ट्रैक्टर को वहीं छोड़ कर आना पड़ा, लेकिन किसी भी कीमत पर आरा मिल को संचालित नहीं करने दिया जायेगा. मिल मालिक महेश मंडल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी टीम में रेंजर शंकर पासवान, खुरचुट्टा के रेंजर एसके रवि, वनपाल जीत नारायण सिंह, वनरक्षी लखन यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










