गांधी चौक मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2016 7:48 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के गांधी चौक में मंगलवार की रात कार के धक्के से ठेला चालक के घायल पर हुई मारपीट मामले में बुधवार की देर रात अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. कांड संख्या 44-16 में जरियागादी निवासी ठेला चालक संतोष प्रजापति का कहना है कि मंगलवार की रात वैगनआर कार (जेएच01बीए-1261) अशोका […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के गांधी चौक में मंगलवार की रात कार के धक्के से ठेला चालक के घायल पर हुई मारपीट मामले में बुधवार की देर रात अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. कांड संख्या 44-16 में जरियागादी निवासी ठेला चालक संतोष प्रजापति का कहना है कि मंगलवार की रात वैगनआर कार (जेएच01बीए-1261) अशोका होटल से निकली और उसके ठेला को धक्का मार दिया.
इससे वह बेहोश हो गया. इस दौरान उसके गल्ले में रखे 7000 रुपये भी गायब हो गये. जब उसके गांववाले किशोर व दिलीप ठाकुर ने कार मालिक से इलाज कराने को कहा तो इससे नाराज होकर बबलू भारद्वाज, सुबोध सिंह व बमबम सिंह ने दिलीप व किशोर पर हमला कर दिया. वहीं कांड संख्या 43-16 में होटल अशोका के प्रबंधक बमबम सिंह का कहना है कि मंगलवार की रात होटल का ग्राहक अपनी कार बैक कर रहा था.
वह चालक के बगल की सीट पर थे. तभी कार ठेले से जा टकरायी. इसके बाद साठु ठाकुर उर्फ कृष्णा ठाकुर, दिलीप ठाकुर व किशोर ठाकुर आकर गाली देने लगे. मना करने पर मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली. बबलू भारद्धाज ने भी वाहन को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया. इधर नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










