आज सीएम मधुबन में जनता से करेंगे संवाद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 8:44 AM

विज्ञापन

पीरटांड़/मधुबन : मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मधुबन आयेंगे. इसे लेकर सोमवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम ने मधुबन स्थित कल्याण निकेतन सीआरपीएफ कैंप के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. टीम में डीसी उमाशंकर सिंह, एसपी अखिलेश बी वेरियर, डीडीसी वीरेंद्र भूषण आदि थे. बताया गया कि सीएम […]

विज्ञापन
पीरटांड़/मधुबन : मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मधुबन आयेंगे. इसे लेकर सोमवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम ने मधुबन स्थित कल्याण निकेतन सीआरपीएफ कैंप के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. टीम में डीसी उमाशंकर सिंह, एसपी अखिलेश बी वेरियर, डीडीसी वीरेंद्र भूषण आदि थे.
बताया गया कि सीएम हेलीकॉप्टर से सीआरपीएफ कैंप पहुंचेंगे और पारसनाथ एक्शन प्लान की समीक्षा भी करेंगे. समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सुग्गाटांड़ हरलाडीह जायेंगे और योजना बनाओ अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा जनता से संवाद भी करेंगे. आदिवासी समाज के लोगों ने भी पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री का स्वागत करने की तैयारी की है. इसके लिए समाज की टीम ने रिहर्सल भी किया.
डीडीसी वीरेंद्र भूषण ने बताया कि पारसनाथ एक्शन प्लान से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मंगलवार को अपने-अपने प्रतिवेदनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे. कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर सीआरपीएफ कैंप में पंडाल बनाया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है. इसके पूर्व आइजी तदाशा मिश्रा ने भी रविवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर अधिकारियों को कई निर्देश दिये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola