महिलाओं ने किया हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2016 8:41 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : सदर अस्पताल में गुरुवार को ऑपरेशन कराने पहुंची महिलाओं ने जमकर हंगामा किया. आरोप लगाया कि अस्पताल के कुछ चिकित्सक परिवार नियोजन के तहत ऑपरेशन के नाम पर राशि ले रहे हैं. बुधवार की सुबह वे लोग ऑपरेशन कराने यहां पहुंथीं , लेकिन उन्हें बताया गया कि उनका नंबर अभी तक नहीं आया […]

विज्ञापन
गिरिडीह : सदर अस्पताल में गुरुवार को ऑपरेशन कराने पहुंची महिलाओं ने जमकर हंगामा किया. आरोप लगाया कि अस्पताल के कुछ चिकित्सक परिवार नियोजन के तहत ऑपरेशन के नाम पर राशि ले रहे हैं. बुधवार की सुबह वे लोग ऑपरेशन कराने यहां पहुंथीं , लेकिन उन्हें बताया गया कि उनका नंबर अभी तक नहीं आया है.
मौके पर उपस्थित पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बरदेही बिशनपुर की सुप्रिया देवी, मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पनयडीह की गुड़िया देवी समेत दो दर्जन महिला ऑपरेशन के लिए घंटों लाइन में खड़ी रहीं. जब उनका धैर्य जवाब दे दिया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया.
एक ही चिकित्सक के रहने से हुई परेशानी : डीपीएम : सूचना मिलने पर सदर अस्पताल के डीपीएम राजवर्धन प्रसाद वहां पहुंचे और महिलाओं को शांत कराया. श्री प्रसाद ने कहा कि बुधवार को 50 महिलाएं ऑपरेशन कराने सदर अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन एक ही चिकित्सक को ऑपरेशन की जिम्मेवारी दी गयी.
उक्त चिकित्सक ने 25 महिलाओं का ऑपरेशन किया और शेष 25 को गुरुवार को आने को कहा. इसी बात को लेकर महिलाओं ने बेवजह हंगामा शुरू किया. डीपीएम श्री प्रसाद ने कहा कि गुरुवार को ऑपरेशन के लिए दो चिकित्सक को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है.
कहा कि महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है. कहा कि आज शेष बची सभी महिलाओं का ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola