जमीन कब्जा के लिए दो पक्ष भिड़े

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2016 8:13 AM

विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नइटांड़ में गैरमजरूआ जमीन को हथियाने के लिए सोमवार को दो पक्ष भिड़ गये. सूचना मिलने पर एसडीओ नमिता कुमारी, बीडीओ रंजीता टोप्पो व सीओ शंभु राम गांव पहुंचे और मामला शांत कराया. बताया जाता है कि गैर मजरूआ जमीन पर कब्जा करने के लिए सोमवार को दोनों पक्षों […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नइटांड़ में गैरमजरूआ जमीन को हथियाने के लिए सोमवार को दो पक्ष भिड़ गये. सूचना मिलने पर एसडीओ नमिता कुमारी, बीडीओ रंजीता टोप्पो व सीओ शंभु राम गांव पहुंचे और मामला शांत कराया. बताया जाता है कि गैर मजरूआ जमीन पर कब्जा करने के लिए सोमवार को दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गयी.
सूचना मिलते ही एसडीओ, बीडीओ व सीओ गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विवाद का निबटारा करने की सलाह दी. इधर जनप्रतिनिधियों द्वारा मामले को सलटा लिये जाने का आश्वासन पाकर एसडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लौट गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola