टुंडी में गिरिडीह के व्यक्ति की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2016 8:12 AM
विज्ञापन
टुंडी : टुंडी प्रखंड के कमलपुर जंगल के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पपरवाटांड़, गिरिडीह निवासी भोला सिंह की मौत हो गयी. वह अपने संबंधी के यहां टुंडी आया था. सुबह टहलने के लिए जंगल की तरफ गया था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस […]
विज्ञापन
टुंडी : टुंडी प्रखंड के कमलपुर जंगल के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पपरवाटांड़, गिरिडीह निवासी भोला सिंह की मौत हो गयी. वह अपने संबंधी के यहां टुंडी आया था.
सुबह टहलने के लिए जंगल की तरफ गया था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. वहीं कोलहर मनियाडीह पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. घायल टुंडी के पलमा गांव का निवासी बताया जाता है. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया. जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बोकारो रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










