पूर्व शिक्षक अयोध्या पांडेय के घर की कुर्की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2016 8:30 AM
विज्ञापन
कार्रवाई. फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने का मामला, कई माह से फरार है आरोपी गिरिडीह : फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने के आरोपी सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्या पांडेय के बोडो स्थित आवास पर शुक्रवार को नगर थाना पुलिस ने कुर्की जब्ती की. मौके पर डीएसपी आशीष विजय कुजूर, थाना प्रभारी राजीव कुमार, अनुसंधानकर्ता अजयकांत झा, दंडाधिकारी […]
विज्ञापन
कार्रवाई. फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने का मामला, कई माह से फरार है आरोपी
गिरिडीह : फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने के आरोपी सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्या पांडेय के बोडो स्थित आवास पर शुक्रवार को नगर थाना पुलिस ने कुर्की जब्ती की. मौके पर डीएसपी आशीष विजय कुजूर, थाना प्रभारी राजीव कुमार, अनुसंधानकर्ता अजयकांत झा, दंडाधिकारी राकेश रंजन समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.आरोपी फरार है.
पुलिस पंखा, दरवाजा, खाट, गैस सिलेंडर, चौकी समेत कई सामान जब्त कर थाना ले आयी. नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अयोध्या पांडेय के खिलाफ कांड संख्या 328-15, भादवि की धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कुर्की जब्ती से पहले आरोपी के घर में इश्तेहार चिपकाया गया था.अभ्यर्थी के बयान पर दर्ज हुआ था मामला : पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्या पांडेय पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है. गिरिडीह में शिक्षक नियुक्ति काउंसलिंग के दौरान बोडो निवासी काजल राम को जाली प्रमाण पत्र के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. काजल के बयान पर ही पुलिस ने अयोध्या पांडेय के खिलाफ फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया था.
लंबे समय से चल रहा था धंधा: पुलिस के अनुसार अयोध्या पांडेय लंबे समय से फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का गोरखधंधा कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार पूर्व में नियुक्त कई शिक्षकों समेत विभिन्न सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी इनके द्वारा दिये फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर अभी तक नौकरी कर रहे हैं, लेकिन प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर छपने के बाद मामले का खुलासा हुआ.
सतगावां का रहनेवाला है आरोपी
पांडेय सतगावां प्रखंड के मरचोई के रहने वाले हैं. इन्होंने गावां प्रखंड के मंझने में शिक्षक के रूप में सेवा भी दी और फिर सेवानिवृत्ति के बाद गिरिडीह में अपना निवास स्थान बना लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार जहां-जहां श्री पांडेय की गतिविधियां रही हैं, उन इलाकों में व्यापक पैमाने पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाये गये हैं.
यही कारण है कि पिछले दिनों शिक्षक नियुक्ति के दौरान कोडरमा के सतगावां, गिरिडीह के गावां व गिरिडीह सदर के बोडो में काफी संख्या में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदन करने वालों का खुलासा हुआ. कई जिलों में फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में पकड़े गये लोगों ने भी अयोध्या पांडेय का नाम लिया है. इधर, मामले के अनुसंधानकर्ता एके झा ने बताया कि आरोपी अयोध्या पांडेय पर मैट्रिक, स्नातक व टेट का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का भी आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










