ससुर ने किया दुष्कर्म शरीर पर डाला गर्म पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2016 8:35 AM
नगर थाना इलाके के बिशुनपुर की एक महिला ने अपने ससुर और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. कहा कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके शरीर पर गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह झुलस गयी. एक सप्ताह तक उसे एक कमरे में बंद रखकर यातना दी गयी. सोमवार उसके मायकेवाले पहुंचे तो […]
नगर थाना इलाके के बिशुनपुर की एक महिला ने अपने ससुर और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. कहा कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके शरीर पर गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह झुलस गयी. एक सप्ताह तक उसे एक कमरे में बंद रखकर यातना दी गयी. सोमवार उसके मायकेवाले पहुंचे तो ससुरालवालों ने उनपर भी हमला बोल दिया. बाद में पुलिस पहुंची तो उसे कमरे से बाहर निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
सदर अस्पताल में इलाजरत महिला ने बताया कि सात वर्ष पूर्व उसकी शादी बिशनपुर के एक व्यक्ति के साथ हुई थी. तीन बेटियों के जन्म के बाद ससुरालवालों प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उससे दहेज की मांग भी की जाने लगी. कुछ माह पूर्व उसे ससुरालवालों ने निकाल दिया तो वह अपने मायके में जाकर रहने लगी. उसने इसकी शिकायत महिला थाना में भी की.
24.12.15 को न्यायालय के आदेश पर उसे ससुराल ले जाया गया. इसके बाद भी प्रताड़ना जारी रही. ससुराल में उसे एक कमरा दिया गया था, जहां पर कभी-कभार ही घर के लोग आते थे. गत नौ जनवरी की रात को ससुर उसके कमरे में आया और दुष्कर्म किया. 10 जनवरी को उसने मामले की जानकारी अपने पति को भी दी, लेकिन इस घटना के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था. इसी कमरे में उसके ऊपर गर्म पानी डाल दिया गया. इधर नगर पुलिस ने कहा कि महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फर्द बयान लेने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










