मधुमक्खियों के काटने से दर्जनभर घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चपुआडीह : बेंगाबाद प्रखंड के पालोखरी गांव में मधुमक्खियों के काटने से दर्जन भर लोग घायल हो गये. घायलों में पालोखरी निवासी राजेश दास, कविता देवी, नीता देवी, रानी कुमारी, महेश कुमार, रमेश कुमार, अतन दास समेत अन्य शामिल हैं. मंगलवार को सभी अमरूद पेड़ के नीचे बैठे हुए थे. इसी बीच एक बच्चे ने […]
विज्ञापन
चपुआडीह : बेंगाबाद प्रखंड के पालोखरी गांव में मधुमक्खियों के काटने से दर्जन भर लोग घायल हो गये. घायलों में पालोखरी निवासी राजेश दास, कविता देवी, नीता देवी, रानी कुमारी, महेश कुमार, रमेश कुमार, अतन दास समेत अन्य शामिल हैं. मंगलवार को सभी अमरूद पेड़ के नीचे बैठे हुए थे. इसी बीच एक बच्चे ने अमरूद तोड़ने के लिये पेड़ पर पत्थर चला दिया.
पत्थर पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते पर जा लगा, इसके बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया. अफरातफरी मच गयी. भागने के क्रम में कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटकर जख्मी कर दिया. सभी घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद के एक निजी क्लिनिक भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










