फर्जी बैंक अधिकारी बन लगाया चूना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : फर्जी बैंक अधिकारी बनकर फिर ठगी का मामला सामने आया है. भुक्तभोगी मुफस्सिल थाना इलाके के झगरी निवासी मो अशरफ अली ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि सोमवार की शाम 6.20 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया. फोन करनेवाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया. कहा कि आपका […]
विज्ञापन
गिरिडीह : फर्जी बैंक अधिकारी बनकर फिर ठगी का मामला सामने आया है. भुक्तभोगी मुफस्सिल थाना इलाके के झगरी निवासी मो अशरफ अली ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि सोमवार की शाम 6.20 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया. फोन करनेवाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया. कहा कि आपका एटीएम कार्ड दूसरे नंबर से टकरा गया है, जिसके कारण आपका कार्ड बंद किया जा रहा है.
चालू रखना चाहते हैं तो एटीएम कार्ड का नंबर बताये. अशरफ का कहना है कि बार-बार फोन आने से वह उसकी बातों में आ गया और अपना एटीएम कार्ड नंबर दे दिया.
मंगलवार को वह बैंक गया तो देखा की उसके खाते से 9,999 रुपये गायब हैं. मुफस्सिल पुलिस ने कहा कि आवदेन पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पुिलस ने ऐसे फर्जी कॉल से सावधान रहने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










