कंबल के लिए सड़क पर ग्रामीण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गांडेय : ठंड में कंबल नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर गये. दोपहर एक बजे से तीन बजे तक गांडेय ब्लाॅक गेट के सामने रोड जाम रखा. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. ग्रामीण नारायण प्रसाद वर्मा, खेमन महतो, खुशबू खातून, नकुल सोनार, भीम साव, जानकी देवी, […]
विज्ञापन
गांडेय : ठंड में कंबल नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर गये. दोपहर एक बजे से तीन बजे तक गांडेय ब्लाॅक गेट के सामने रोड जाम रखा. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. ग्रामीण नारायण प्रसाद वर्मा, खेमन महतो, खुशबू खातून, नकुल सोनार, भीम साव, जानकी देवी, सुमित्रा देवी, रामचंद्र महतो, श्यामसुंदर राम, सवेरा खातून, पंकज शर्मा, बगान मरांडी, बाजो महतो, मुंसु सोरेन, डोमन तुरी समेत कई ने कंबल वितरण में मनमानी का आरोप भी लगाया.
सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र राम, अवर निरीक्षक बी बिरुआ दल-बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से बात की. इस दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अब कंबल वितरण प्रखंड मुख्यालय की जगह पंचायत मुख्यालय में होगा. कहा कि जरूरतमंदों को पंचायत सचिव व मुखिया कंबल उपलब्ध करायेंगे. इंस्पेक्टर व बीडीओ के आश्वासन के बाद करीब तीन बजे जाम हटा.
पंचायत मुख्यालय में कंबल वितरण की मांग: प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने पंचायत मुख्यालय में कंबल वितरण करने की मांग की है.
झाविमो प्रखंड संयोजक प्रकाश मिश्रा, भाकपा माले नेता राजेश यादव, महताब अली मिर्जा समेत कई ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर आवंटित कंबल का वितरण पंचायत स्तर पर किया जाना चाहिए. इससे सभी पंचायत के गरीबों काे लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










