तार गिरने से लोगों में रोष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बगोदर : प्रखंड के जरमुनै गांव में मंगलवार की रात बिजली का तार गिर गया. हालांकि इससे जान-माल की क्षति नहीं हुई़ ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष देखा गया. हालांकि बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पहल करते […]
विज्ञापन
बगोदर : प्रखंड के जरमुनै गांव में मंगलवार की रात बिजली का तार गिर गया. हालांकि इससे जान-माल की क्षति नहीं हुई़ ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष देखा गया.
हालांकि बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पहल करते हुए तार को जोड़ा. इसके बाद पुन: बिजली बहाल हुई. इस संबंध में जरमुनै निवासी प्रमोद साव व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने बताया कि गांव में लगे बिजली के तार जर्जर हो गये हैं. जब तब तार टूट कर गिर जाता है.
विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गयी. बावजूद अब तक जर्जर तार को बदलने के लिए कोई पहल नहीं की गयी. ग्रामीण प्रमोद साव, सेवा महतो, बुधन महतो, उदय सोनी, सुबोध सोनी, राम चंद्र स्वर्णकार, पिंटू सोनी, संजय साव, रवि कुमार आदि ने विभाग से जर्जर ताल को बदलने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










