सैलानियों से गुलजार होने लगे पर्यटक स्थल

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : नववर्ष को लेकर जिले के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं. खंडोली डैम व पार्क तथा उसरी फॉल समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर सैलानी अपने परिजनों के साथ आकर प्रकृति का आनंद उठा रहे हैं. सुबह से शाम तक सैलानियों का जमावड़ा पर्यटक स्थलों में देखा जा रहा है. लोग सैर-सपाटा […]

विज्ञापन
गिरिडीह : नववर्ष को लेकर जिले के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं. खंडोली डैम व पार्क तथा उसरी फॉल समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर सैलानी अपने परिजनों के साथ आकर प्रकृति का आनंद उठा रहे हैं.
सुबह से शाम तक सैलानियों का जमावड़ा पर्यटक स्थलों में देखा जा रहा है. लोग सैर-सपाटा के साथ-साथ पिकनिक का भी मजा ले रहे हैं. खासकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. बुधवार को खंडोली डैम व उसरी फॉल में सैलानियों ने प्रकृति के नजारों का लुत्फ उठाया.
शहर से महज नौ किमी की दूरी पर खंडोली जलाश्य है. यहां पर नववर्ष में गिरिडीह जिला के अलावा राज्य के दूसरे जिलों से भी सैलानी घुमने के लिए आते हैं. डैम के आसपास का मनोरम दृश्य अनायास ही लोगों को यहां खींच लाता है. खंडोली आने वाले पर्यटक वोटिंग करने से नहीं चूकते हैं.
बडों के अलावा बच्चे भी वोटिंग का मजा लेते हैं. इसके अलावा डैम के पास के सुंदर बगीचा है. जो लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है. पिकनिक का दौर जारी है. बता दें कि एक जनवरी को खंडोली में भारी भीड़ उमड़ती है. भीड़ के मद्देनजर स्थानीय समाजसेवियों ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग प्रशासन से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola