जनता की समस्याओं पर सरकार गंभीर

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : जिले भर में बुधवार को जगह-जगह कैंप लगाकर गरीबों और असहायों में कंबल बांटा गया. सदर प्रखंड अंतर्गत बक्सीडीह पंचायत के मुखिया रामचंद्र दास ने पंचायत भवन में 36 गरीबों के बीच कंबल वितरण किया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं पर सरकार गंभीर है. मौके पर मुनमुन सिन्हा, नागेश्वर दास, मोइन अंसारी, […]

विज्ञापन
गिरिडीह : जिले भर में बुधवार को जगह-जगह कैंप लगाकर गरीबों और असहायों में कंबल बांटा गया. सदर प्रखंड अंतर्गत बक्सीडीह पंचायत के मुखिया रामचंद्र दास ने पंचायत भवन में 36 गरीबों के बीच कंबल वितरण किया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं पर सरकार गंभीर है.
मौके पर मुनमुन सिन्हा, नागेश्वर दास, मोइन अंसारी, सुनीता देवी, पप्पू सिन्हा, विनोद राणा आदि मौजूद थे.चपुआडीह प्रतिनिधि के अनुसार बेंगाबाद प्रखंड के चपुआडीह पंचायत के मुखिया मो. शमीम ने गरीबों के बीच 55 कंबल बांटे. मौके पर समाजसेवी जाकिर हुसैन, रोजगार सेवक रामलाल हेम्ब्रम, पंचायत समिति देवदत्त प्रसाद यादव, वार्ड सदस्य मनोज राम, बालेश्वर दास, रामेश्वरी देवी, जुलेखा देवी, जहीदा बीबी आदि थे.
देवरी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के चिकनाडीह पंचायत के मुखिया रेखा शर्मा के नेतृत्व में पंचायत मुख्यालय में कंबल बांटा गया. पंसस अनीता देवी, सविता देवी व वार्ड सदस्यों ने कंबल बांटा.
मौके पर पंचायत सचिव भुनेश्वर प्रसाद वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता नेमधारी हजाम, वार्ड सदस्य शकुंतला देवी, प्रमिला देवी, राजकुमार वर्मा, कासिम अंसारी, बलदेव यादव, खोशी राय, प्रदीप शर्मा, बसंत पांडेय, एम पी सिंह, सुनील स्वर्णकार आदि थे.
जमुआ प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के मेढ़ोचपरखो पंचायत की मुखिया शांति कुमारी वर्मा ने पंचायत के सभी 14 वार्ड में गरीब, असहायों के बीच कंबल बांटा. मौके पर पंचायत सचिव विजय यादव, हरिहर वर्मा, बाबूलाल महतो, प्रमोद वर्मा, प्रभु वर्मा, निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे.
गावां प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के पिहरा पश्चिमी पंचायत में मुखिया व वार्ड सदस्यों ने 60 कंबल बांटे. इस दौरान पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह भी उपस्थित थे. मौके पर मुखिया मुन्ना देवी, पंसस अरविंद गुप्ता, दुलारी देवी, वार्ड सदस्य रुना देवी, अशोक कुमार यादव, बच्ची देवी, मुन्नी देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola