बराकर पुल के नीचे गिरने से बची बस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला हजारीबाग रोड : सरिया के बराकर पुल के पास शुक्रवार को पप्पू नामक बस (जेएच 01 एजी 2197) दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. यह बस दुमका से सवारी लेकर रांची जा रही थी. बताया जाता है कि बराकर पुल के पास बस के दोनों चक्कों के बीच की […]
विज्ञापन
चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
हजारीबाग रोड : सरिया के बराकर पुल के पास शुक्रवार को पप्पू नामक बस (जेएच 01 एजी 2197) दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी.
यह बस दुमका से सवारी लेकर रांची जा रही थी. बताया जाता है कि बराकर पुल के पास बस के दोनों चक्कों के बीच की पत्ती टूट गयी़ इससे गाड़ी असंतुलित होकर पुल की रेलिंग से जा टकरायी. हालांकि चालक की सूझबूझ से गाड़ी पुल के नीचे गिरने से बच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि थोड़ी से चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










