बैठक कर किया विवाद का निपटारा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
-खांखी में ईद-मिलादुन-नबी के जुलूस को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद डुमरी. ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद का निबटारा शुक्रवार को निमियाघाट थाना परिसर में बैठक कर किया गया. बैठक की अध्यक्षता डुमरी के कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल देव ने की. […]
विज्ञापन
-खांखी में ईद-मिलादुन-नबी के जुलूस को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद
डुमरी. ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद का निबटारा शुक्रवार को निमियाघाट थाना परिसर में बैठक कर किया गया.
बैठक की अध्यक्षता डुमरी के कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल देव ने की. बैठक में दूसरे गांव से ईद-मिलादुन-नबी का जुलूस खांखी गांव आने व उसके बाद दो पक्षों में हुई झड़प पर चर्चा हुई.
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भविष्य में शांति बनाये रखने की बात कही. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शनिवार को इस मामले में गांव में प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बैठक होगी व शांति मार्च निकाला जायेगा.
बैठक में डुमरी के बीडीओ मनोज कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर अमरनाथ, थाना प्रभारी आरके राणा, जिला परिषद सदस्य राकेश महतो व बासुदेव महतो, डुमरचुटियो के मुखिया जलील अंसारी व बालूटुंडा के मुखिया डालेश्वर गोप, सांसद प्रतिनिधि बबलू ओझा, आजसू नेता दामोदर प्रसाद महतो व छक्कन महतो, कारी बरकत अली, मौलाना अब्दुल मोबिन रिजवी, खिरोधर यादव, सीताराम यादव, हाजी गुल मोहम्मद, मुमताज अंसारी, खुर्शीद अंसारी, झारखंड कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य धनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










