संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक 13 को

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : रांची में आहूत कन्वेंशन की तैयारी को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक 13 दिसंबर को महासंघ भवन में होगी. यह जानकारी आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह नयन ने दी. कहा कि समाज कल्याण व आंगनबाड़ी कर्मियों के स्थायीकरण, सरकारी कर्मियों के समान वेतन भत्ता व अन्य सुविधा तथा सातवां […]

विज्ञापन

गिरिडीह : रांची में आहूत कन्वेंशन की तैयारी को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक 13 दिसंबर को महासंघ भवन में होगी. यह जानकारी आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह नयन ने दी. कहा कि समाज कल्याण व आंगनबाड़ी कर्मियों के स्थायीकरण, सरकारी कर्मियों के समान वेतन भत्ता व अन्य सुविधा तथा सातवां वेतन आयोग की रिपोर्ट में मानदेय कर्मियों को नजर अंदाज करने आदि मामलों पर विचार-विमर्श किया जायेगा.

साथ ही राज्य व्यापी आंदोलन का निर्णय भी लिया जायेगा. कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा के गठन को ले 31 जनवरी को रांची में कन्वेंशन का आयोजन किया गया है, जिसमें राज्य के प्रत्येक जिले से प्रतिनिधि भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola