एक हजार युवाओं का होगा समागम
गिरिडीह : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का तीन दिवसीय पांचवां प्रांतीय अधिवेशन(अर्पण 2015) 18 दिसंबर से मोदी धर्मशाला में होगा. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में राज्य से लगभग एक हजार युवाओं का समागम होगा. यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के अधिकारियों ने गुरुवार को कुटिया मंदिर स्थित मंच के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत […]
गिरिडीह : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का तीन दिवसीय पांचवां प्रांतीय अधिवेशन(अर्पण 2015) 18 दिसंबर से मोदी धर्मशाला में होगा. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में राज्य से लगभग एक हजार युवाओं का समागम होगा. यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के अधिकारियों ने गुरुवार को कुटिया मंदिर स्थित मंच के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दी. बताया कि कि अधिवेशन के सफल संचालन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया है.
समिति में दिनेश खेतान को स्वागताध्यक्ष, बांके बिहारी शर्मा को सह स्वागताध्यक्ष, मुकेश जालान को स्वागत मंत्री बनाया गया. ध्रुव संथालिया को कोषाध्यक्ष, अनुराग जालान व गोपाल संथालिया को आवास समिति, रविकयाल व रवि केडिया को अतिथि सत्कार, दीपक जैन, संदीप नेमानी व सुनील अग्रवाल को भोजन व्यवस्था, पीयूष मुसद्दी व सुबोध मोदी को पंजीकरण, संजय शर्मा व अमित बाछुका को कार्यालय, राकेश दुधोरिया व रोहित जालान को यातायात, चंदन केडिया व आलोक जैन को विधि व्यवस्था, अविनाश सेठी व अमित तुलशियान को सदभावना रैली, सतीश केडिया व आशीष जालान को मंच व्यवस्था,
बांके बिहारी शर्मा व विकास केडिया को मीडिया प्रभारी, सुनील केडिया व विकास खेतान को मंच संचालन, विनय बसईवाला व अमित अग्रवाल को सांस्कृतिक कार्यक्रम, राहुल केडिया व विकास शर्मा को पंडाल व सुरक्षा, सोनू पोद्दार व दीपक चिरानिया को प्रचार-प्रसार, रवि बगेड़िया व धीरज जैन को फोटो प्रदर्शनी, लक्ष्मण केडिया व सोनू सिंघानिया को चिकित्सा, राकेश मोदी व निखिल झुनझुनवाला को प्रोटोकोल, अभिषेक छापरिया, गोविंद खंडेलवाल, मंदना मोदी, मनीष जालान को स्मारिका, रोहित रूंगटा को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है.
स्वागताध्यक्ष दिनेश खेतान, शाखा अध्यक्ष संजय भुदोलिया, शाखा सचिव नीलकमल भरतिया, मीडिया प्रभारी बांके बिहारी शर्मा व राकेश मोदी ने संयुक्त रूप से कहा कि अर्पण 2015 का कार्यक्रम युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा.
अधिवेशन में युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जादोदिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण छावड़ा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़, प्रवीण गोयल, नंदकिशोर अग्रवाल व विनय अग्रवाल तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल वर्मा मुख्य रूप से भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










