छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के पचंबा में बुधवार की सुबह एक छात्रा से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. उसके हल्ला करने पर लोग जुटे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. छात्रा के पिता की शिकायत पर नगर पुलिस ने आरोपी युवक मो इरसाद अंसारी उर्फ गुड्डू (22) को गिरफ्तार कर […]
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के पचंबा में बुधवार की सुबह एक छात्रा से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. उसके हल्ला करने पर लोग जुटे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. छात्रा के पिता की शिकायत पर नगर पुलिस ने आरोपी युवक मो इरसाद अंसारी उर्फ गुड्डू (22) को गिरफ्तार कर लिया, उसे जेल भेज दिया गया है.
आरोपी मुफस्सिल थाना इलाके की तेलोडीह पंचायत स्थित कुसमाटांड़ का रहनेवाला है. पुलिस को दिये आवेदन में छात्रा के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी बुधवार को स्कूल जा रही थी. इसी दौरान पचंबा मारवाड़ी मुहल्ला के समीप एक होटल से बाहर निकल कर गुड्डू ने उनकी बेटी से छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया.
जब बेटी ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग जुट गये और गुड्डू को पकड़ लिया. पिता ने कहा है कि इससे पहले भी आरोपी की बार उनकी बेटी से छेड़खानी कर चुका है. इस हरकत की जानकारी उसके(गुड्डू) अभिभावकों को भी दी .पिता ने उसे डांट-फटकार भी लगायी थी, लेकिन वह नहीं सुधरा.
इस मामले में नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली गयी है, उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया है.इधर इस घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश है.लोगों ने घटना की निंदा की है. कहा कि पुलिस को मनचलों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










