सीएम ने किया सरिया एसडीओ को निलंबित

Updated:
विज्ञापन

नशे में हंगामा महंगा पड़ा नरेंद्र गुप्ता नये एसडीओ गिरिडीह : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरिया अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो को बुधवार को निलंबित कर दिया. उपायुक्त उमाशंकर सिंह की अनुशंसा पर निलंबन की कार्रवाई हुई है. सीएम ने श्री महतो पर विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है. इधर, जल संसाधन विभाग में […]

विज्ञापन
नशे में हंगामा महंगा पड़ा
नरेंद्र गुप्ता नये एसडीओ
गिरिडीह : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरिया अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो को बुधवार को निलंबित कर दिया. उपायुक्त उमाशंकर सिंह की अनुशंसा पर निलंबन की कार्रवाई हुई है. सीएम ने श्री महतो पर विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है. इधर, जल संसाधन विभाग में पदस्थापित विशेष भू–अर्जन पदाधिकारी नरेंद्र गुप्ता को सरिया का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
डीसी ने की थी अनुशंसा: बगोदर-सरिया के एसडीओ गोरांग महतो के खिलाफ डीसी उमाशंकर सिंह ने आरोप गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा सरकार से की थी. जांच कमेटी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गयी है.
एसडीओ पर सोमवार को सरिया में नशे की हालत में लोगों से मारपीट का आरोप है. मारपीट में एक वाहन चालक का हाथ भी टूट गया था. शिकायत मिलने पर डीसी के निर्देश पर डीडीसी वीरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में कमेटी ने मामले की जांच की. जांच कमेटी ने रिपोर्ट में कहा कि श्री महतो ने लोगों के साथ नशे की हालत में मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. प्रपत्र ‘क’ में कहा गया है कि श्री महतो के खिलाफ पूर्व में भी शराब पीने और अभ्रद व्यवहार की शिकायत मिली थी. एक दिसंबर को भी बगोदर उच्च विद्यालय में बने मतपेटी रिसिविंग सेंटर में भी एसडीओ श्री महतो को नशे की हालत में पाया गया था.
सरिया और बगोदर में िकया था हंगामागौरांग महतो पर आरोप है कि सोमवार दोपहर को सरिया अनुमंडल कार्यालय के समीप गुजर रहे दोपहिया वाहनों की जांच शुरू कर दी और लोगों से मारपीट की. हंगामा होता देख सरिया बीडीओ निर्भय कुमार व अन्य लोग कार्यालय से पहुंचे और लोगों को समझाकर वहां से हटाया. इसके बाद लोगों ने एसडीओ कार्यालय के पास हंगामा शुरू कर दिया. वे एसडीओ को खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
सूचना पाकर भाकपा के प्रखंड सचिव भोला मंडल पहुंचे और उन्होंने डीसी को फोन कर घटना की जानकारी दी. जबकि बगोदर की दोदलो पंचायत की मुखिया प्रत्याशी ममता कुमारी के प्रचार वाहन के चालक लोचन महतो ने भी एसडीओ गोरांग महतो पर मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया था. बताया कि सोमवार की दोपहर को वह मुखिया प्रत्याशी ममता कुमारी का प्रचार वाहन लेकर हम क्षेत्र में घूम रहा था. इसी दौरान दोदलो चौक के पास एसडीओ की गाड़ी रुकी और तेज साउंड बजाने की बात कहते हुए डंडे से पिटाई करने लगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola