35 हजार नगद समेत हजारों के जेवर की चोरी

Updated:
विज्ञापन

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार बाइपास स्थित हनुमान नगर में रविवार की एक घर से 35 हजार रुपये नगद समेत हजारों रुपये के जेवर की चोरी हो गयी. हनुमान नगर निवासी गोविंद बर्णवाल अपनी पुत्री की शादी में परिवार समेत स्टेशन रोड स्थित तेरहपंथी कोठी गये थे. रात को चोर घर के […]

विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार बाइपास स्थित हनुमान नगर में रविवार की एक घर से 35 हजार रुपये नगद समेत हजारों रुपये के जेवर की चोरी हो गयी. हनुमान नगर निवासी गोविंद बर्णवाल अपनी पुत्री की शादी में परिवार समेत स्टेशन रोड स्थित तेरहपंथी कोठी गये थे.
रात को चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे. बक्सा को तोड़ कर 35 हजार रुपये नकद, छह ग्राम सोने की कानबाली, छह ग्राम सोने का लॉकेट व दो जोड़ा चांदी का पायल लेकर चलते बने. पुत्री को विदा कर गृहस्वामी अपने परिजनों के साथ आज सुबह जब घर पहुंच तो उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली. गृहस्वामी ने चोरी के घटना की सूचना निमियाघाट पुलिस को दे दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola