जिले में 2300 एड्स रोगियों की पहचान

Updated:
विज्ञापन

एड‍्स से बचाव के लिए जानकारी जरूरी : गीता डे गिरिडीह : जिले में अभी तक कुल 2300 एड‍‍स मरीजों की पहचान की गयी है और अभी 700 का इलाज किया जा रहा है. वहीं कई कई ऐसे मरीज हैं जो जिले के बाहर हजारीबाग व धनबाद में भी अपना इलाज करवा रहे हैं. उक्त […]

विज्ञापन
एड‍्स से बचाव के लिए जानकारी जरूरी : गीता डे
गिरिडीह : जिले में अभी तक कुल 2300 एड‍‍स मरीजों की पहचान की गयी है और अभी 700 का इलाज किया जा रहा है. वहीं कई कई ऐसे मरीज हैं जो जिले के बाहर हजारीबाग व धनबाद में भी अपना इलाज करवा रहे हैं. उक्त बातें गिरिडीह के सिविल सर्जन डाॅ एस सन्याल ने कही.
वह मंगलवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आरके महिला कॉलेज में विचार गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य गीता डे ने की. सीएस ने कहा कि एड्स से बचाव के लिए लोगों को सबसे पहले इस विषय में महत्वपूर्ण जानकारी रखनी होगी. बताया कि संभावना यह है कि हम और मरीजों की पहचान शीघ्र करेंगे. कहा कि जिले में एड्स के मरीजों की संख्या में कमी होगी और आने वाले दिनों में हम एड्स की बीमारी को दूर करने में सफलता हासिल कर लेंगे. प्राचार्या गीता डे ने कहा कि लोगों को सबसे पहले एड्स के विषय में जानकारियां हासिल करने की जरूरत है, ताकि इस बीमारी से बचा जा सके.
उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानना बहुत जरूरी है कि एड्स से क्या-क्या हानी हो सकती है. मौके पर प्रो. आरती वर्मा, नीलम वर्मा, रतना सामंतो, रजनी गुप्ता, कवीता सिन्हा, श्रद्धा वर्मा, मधुश्री सन्याल, सुबोध प्रकाश, पुष्पा सिन्हा, सोमनाथ केसरी, सोमेश्वर ठाकुर, श्री सेंदुसेन गुप्ता, के अलावे काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola