घर से 2.5 लाख की शराब जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट पुलिस ने सोमवार की देर रात पोरदाग में एक घर में छापेमारी कर करीब ढ़ाई लाख रुपये की बियर व अंग्रेजी शराब जब्त की. घर मालिक के खिलाफ निमियाघाट थाना में मामला दर्ज किया गया है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि […]
विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट पुलिस ने सोमवार की देर रात पोरदाग में एक घर में छापेमारी कर करीब ढ़ाई लाख रुपये की बियर व अंग्रेजी शराब जब्त की. घर मालिक के खिलाफ निमियाघाट थाना में मामला दर्ज किया गया है.
समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पोरदाग के एक मकान में भारी पैमाने पर अंग्रेजी शराब रखी हुई है. सूचना पर थाना प्रभारी आरके राणा व डुमरी थाना प्रभारी श्यामचंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पोरदाग निवासी काशी साव के घर में छापा मारा. इस दौरान पुलिस को उसके घर के एक कमरे में रखी 180 पेटी बियर व 18 पेटी अंग्रेजी शराब मिली.
निमियाघाट थानेदार श्री राणा ने शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि छापामारी के दौरान मकान मालिक फरार हो गया. इस मामले में काशी साव के खिलाफ उत्पाद अधिनियम व भदावि की धारा 272 व 273 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










