14 घंटे बाद लौटा आजसू नेता का लापता भाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुबह पूजा करने निकला था घर से कहा, चार लोगों ने कर लिया था अगवा गिरिडीह : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य संजय साहू का भाई अशोक कुमार (50 वर्ष) मंगलवार की सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. हालांकि 14 घंटे के बाद वह लौट आया. अशोक ने परिजनों को बताया वह […]
विज्ञापन
सुबह पूजा करने निकला था घर से
कहा, चार लोगों ने कर लिया था अगवा
गिरिडीह : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य संजय साहू का भाई अशोक कुमार (50 वर्ष) मंगलवार की सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. हालांकि 14 घंटे के बाद वह लौट आया.
अशोक ने परिजनों को बताया वह पूजा करने गुजियाडीह शिव मंदिर गया था इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गये. यहां पर उससे पूछा की संजय साहू तुम ही हो. जब उसने बताया कि वह उसका भाई है तो उसे एक कमरे में बैठा दिया. अशोक का कहना है कि वह किसी तरह वहां से निकल कर अपने घर पहुंचा. वहीं आजसू नेता संजय साहू ने बताया कि उसका भाई प्रत्येक दिन सुबह चार-पांच बजे पूजा करने मंदिर जाता है.
सुबह में वह भी पूजा करने मंदिर जाता है. मंगलवार की सुबह 4.30 में उसका भाई पूजा करने गया था लेकिन जब कई घंटे तक नहीं लौटा तो घरवाले परेशान हो गये. बाद में शाम 6 बजे उसका भाई घर लौट आया. इधर थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने कहा कि अशोक के लापता होने की सूचना मंगलवार की सुबह मिली थी. अशोक के बातों का सत्यापन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










