????? ?? ??? ?? ??? ?? ????, ????????? ????
टेंडर के नाम पर ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज गिरिडीह. पुलिस लाइन रोड निवासी रमेश कुमार अग्रवाल ने बुलाकी रोड निवासी धर्मेंद्र शर्मा पर पांच लाख की ठगी का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर रमेश ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आवेदन […]
टेंडर के नाम पर ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज गिरिडीह. पुलिस लाइन रोड निवासी रमेश कुमार अग्रवाल ने बुलाकी रोड निवासी धर्मेंद्र शर्मा पर पांच लाख की ठगी का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर रमेश ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आवेदन में रमेश ने कहा है कि धर्मेंद्र शर्मा बीते 30.08.14 को उसके आवास पर पहुंचे और बोले की नप के द्वारा बस पड़ाव में डेली मार्केट व सौन्द्रीयकरण होनेवाला जिसका टेंडर होगा जो उसे ही मिलेगा. रमेश ने कहा है कि धर्मेंद्र ने उससे कहा कि उसके पास पैसे की कमी है और पूंजी कम है. रमेश का आरोप है कि वह धर्मेंद्र की बातों में आ गया और चेक तथा नगदी के माध्यम से 6 लाख रुपये दे दिये. बाद में जब काम शुरू नहीं हुआ तो पैसे की मांग धर्मेंद्र से की गयी. काफी दबाव के बाद एक लाख रुपया वापस किया, लेकिन पांच लाख रुपये नहीं लौटाये. इस संदर्भ में थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने कहा कि आवेदन पर धर्मेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी और मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










