?? ??? ? 10 ???? ???????????? ?? ??? ????
दो जिप व 10 पंसस प्रत्याशियों ने भरा परचाचित्र परिचय : 9 – अपर समाहर्ता रवींद्र कुमार सिंह के समक्ष पर्चा दाखिल करते बेंगाबाद के जिप प्रत्याशी बच्चु तुरी, 10. बिसनी देवी, तेलोनारी बेंगाबाद(पंसस प्रत्याशी) 11. मीना देवी, छोटकी खरगडीहा बेंगाबाद (पंसस प्रत्याशी)गिरिडीह. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिप सदस्य के लिए बेंगाबाद […]
दो जिप व 10 पंसस प्रत्याशियों ने भरा परचाचित्र परिचय : 9 – अपर समाहर्ता रवींद्र कुमार सिंह के समक्ष पर्चा दाखिल करते बेंगाबाद के जिप प्रत्याशी बच्चु तुरी, 10. बिसनी देवी, तेलोनारी बेंगाबाद(पंसस प्रत्याशी) 11. मीना देवी, छोटकी खरगडीहा बेंगाबाद (पंसस प्रत्याशी)गिरिडीह. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिप सदस्य के लिए बेंगाबाद से बच्चु तुरी ने दो सेट में व देवरी प्रखंड के बासुदेव राय ने एक सेट में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रवींद्र कुमार सिंह के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया. मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार दास भी मौजूद थे. इधर बेंगाबाद प्रखंड से पंचायत समिति के लिए दस प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ नमिता कुमारी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया. इसमें प्रमुख रूप से मधवाडीह से सफीक अंसारी, भंडारीडीह से नीलम देवी, चपुवाडीह से बहामुणि हेम्ब्रम, कर्णपुरा से बसीर अंसारी, सोनबाद से गजाधर सोनार व रिंकू प्रसाद वर्मा, छोटकी खरगडीहा से तहीरन बीबी व मीना देवी, भंडारीडीह से सुदामा देवी व तेलोनारी से बिसनी देवी शामिल हैं. इस प्रकार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दूसरे दिन बेंगाबाद प्रखंड से पंचायत समिति के लिए दस अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










