????????? ?? ??? ??? ????? ?? ??? ????????
अपराधियों की खोज में पुलिस कर रही छापेमारी चित्र परिचय-128. बमबाजी में झामुमो नेता का क्षतिग्रस्त वाहनगांडेय. झामुमो नेता सुदिब्य कुमार सोनू के वाहन पर बमबाजी की घटना को लेर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. ताराटांड़ थाना प्रभारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना के बाद रात से ही पुलिस संदिग्ध […]
अपराधियों की खोज में पुलिस कर रही छापेमारी चित्र परिचय-128. बमबाजी में झामुमो नेता का क्षतिग्रस्त वाहनगांडेय. झामुमो नेता सुदिब्य कुमार सोनू के वाहन पर बमबाजी की घटना को लेर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. ताराटांड़ थाना प्रभारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना के बाद रात से ही पुलिस संदिग्ध इलाकों में अपराधियों की धर-पकड़ को ले छापेमारी में जुटी है. बता दें कि गुरुवार की रात को झामुमो नेता सुदिब्य कुमार सोनू अपने परिवार के सदस्यों व मित्रों के साथ धनबाद की ओर से गिरिडीह आ रहे थे. इसी क्रम में बड़कीटांड़ जंगल के पास लूट के इरादे से अपराधियों ने सड़क को अवरुद्ध करने के लिये पत्थर लगाकर रख दिया था. रात नौ बजे श्री सोनू व उनके चालक की नजर सड़क पर रखे पत्थर पर पड़ी. चालक ने पत्थर के ऊपर से वाहन को पार कर दिया, इस दौरान अपराधियों उनके वाहन पर बमबाजी कर दी. घटना में श्री सोनू व अन्य बाल-बाल बच गये. मामले की सूचना पर एसपी कुलदीप द्विवेदी ने डीएसपी शंभु कुमार सिंह को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. रात में ही डीएसपी श्री सिंह के नेतृत्व में ही पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया. बड़कीटांड़ जंगल के आसपास इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया. शुक्रवार को भी अपराधियों की खोज में पुलिस का अभियान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










