गिरिडीह के चिकित्सक पर दुष्कर्म की प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह/मधुपुर : मधुपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरिडीह के चिकित्सक डॉ संजय श्रीवास्तव व कंपाउंडर उदय झा के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 375/15 भादवि की धारा 341, 323, 376/34, 307, 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. […]
विज्ञापन
गिरिडीह/मधुपुर : मधुपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरिडीह के चिकित्सक डॉ संजय श्रीवास्तव व कंपाउंडर उदय झा के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 375/15 भादवि की धारा 341, 323, 376/34, 307, 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
पुलिस आरोपित चिकित्सक व कंपाउंडर की तलाश में छापेमारी कर रही है. पीड़िता को मेडिकल जांच व इलाज के लिए पुलिस ने देवघर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
विदित हो कि गुरुवार को पीड़िता थाना पहुंच कर चिकित्सक व कंपाउडर पर जबरन कमरे में घुसकर मारपीट करने व बेहोशी का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. क्या कहते है एसडीपीओ: एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि चकित्सक परिवार समेत फरार है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










