तीन घंटे तक पेड़ से बांधा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गांडेय : गांडेय थाना क्षेत्र के रुकोटांड़ में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक विवाहिता और युवक को तीन घंटे तक पेड़ से बांधे रखा़ दोनों पर अापत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का आरोप है़ सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को मुक्त कराया़ युवक को हिरासत में ले लिया गया है़ बताया जाता है कि […]
विज्ञापन
गांडेय : गांडेय थाना क्षेत्र के रुकोटांड़ में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक विवाहिता और युवक को तीन घंटे तक पेड़ से बांधे रखा़ दोनों पर अापत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का आरोप है़ सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को मुक्त कराया़ युवक को हिरासत में ले लिया गया है़
बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह रुकोटांड़ के एक घर में गांडेय निवासी मनीष साव को एक महिला के साथ देख परिजनों ने हल्ला किया़ इसके बाद ग्रामीण जुट गये और दोनों को घर के पास ही पेड़ से बांध दिया़ विवाहिता के रिश्तेदार ने बताया कि दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने पर ऐसा कदम उठाया़ कहा कि उसके मायके वालों के आने के बाद उचित निर्णय लिया जायेगा़ इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस दल बल के साथ गांव पहुंची और बंधक बने युवक को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. विवाहिता फिलहाल परिजनों के साथ ही है़
युवक के भाई ने दिया थाना में आवेदन, आरोप को बताया गलत : थाना प्रभारी डीके वर्मा ने बताया कि मनीष साव के भाई के आवेदन पर पुलिस गांव पहुंची और युवक को छुड़ा कर ले आयी. बताया कि मनीष के भाई ने आवेदन दिया था कि मेरा भाई रुकोटांड़ में केबल का कनेक्शन ठीक करने गया था और गांव के एक व्यक्ति ने चोर-चोर हल्ला कर उसके भाई को बंधक बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










