प्रतियोगिता से निखरती है प्रतिभा : बीडीओ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गावां : गावां प्रखंड संसाधन केंद्र की ओर से उच्च विद्यालय, गावां में बुधवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ मो. जहीर आलम व बीइइओ छक्कु लाल मुर्मू उपस्थित थे. इसमें प्रखंड के हाई स्कूलों व उत्क्रमित हाई स्कूलों के छात्र-छात्राओं […]
विज्ञापन
गावां : गावां प्रखंड संसाधन केंद्र की ओर से उच्च विद्यालय, गावां में बुधवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ मो. जहीर आलम व बीइइओ छक्कु लाल मुर्मू उपस्थित थे. इसमें प्रखंड के हाई स्कूलों व उत्क्रमित हाई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
प्रो कन्या उच्च विद्यालय गावां की छात्राओं द्वारा बनाये गये पवन चक्की के मॉडल को प्रथम स्थान, +2 उच्च विद्यालय गावां के छात्रों द्वारा बनाये गये वायु प्रदूषण मॉडल को द्वितीय तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमडार के छात्रों द्वारा बनाये गये वायु गैस संयंत्र के मॉडल को तृतीय स्थान मिला. इसके अलावा प्रदर्शनी में उद्योग, मानव पाचन तंत्र, अमीबा में पाचन, विद्युत ऊर्जा का संयंत्र आदि विषयों के मॉडल प्रस्तुत किये गये. बीडीओ मो. जहीर आलम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से छात्र-छात्राओं में प्रतिभा का विकास होता है.
बीइइओ छक्कु लाल मुर्मू ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की काफी सराहना की. निर्णायक मंडली में जनार्दन कुमार साहा, मालजीत सिंह व विजय कुमार मंडल उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार साहू व संतोष सिन्हा ने किया. मौके पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमडार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरनी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पसनोर और कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे. इस दौरान विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










