सहिया पर मुद्रामोचन का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह. सदर अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर एक सहिया पर मुद्रामोचन का आरोप महेशमुंडा बंधाबाद की रहने वाली सोनी देवी ने लगाया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि सदर अस्पताल में ही रहने वाली सहिया द्रोपदी देवी ने उसे पिछले वर्ष ही सदर अस्पताल में काम दिलाने के नाम पर पैसे लिये […]
विज्ञापन
गिरिडीह. सदर अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर एक सहिया पर मुद्रामोचन का आरोप महेशमुंडा बंधाबाद की रहने वाली सोनी देवी ने लगाया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि सदर अस्पताल में ही रहने वाली सहिया द्रोपदी देवी ने उसे पिछले वर्ष ही सदर अस्पताल में काम दिलाने के नाम पर पैसे लिये थे.
शुक्रवार को सदर अस्पताल में सहिया द्रोपदी ने सोनी देवी से अतिरिक्त राशि की मांग की. उसके इनकार किये जाने पर पीड़ित महिला ने सदर अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया. हालांकि सहिया द्रोपदी देवी ने अपने बयान में आरोप को गलत बताया है.
उसने मुद्रामोचन से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि उसे जबरन इस मामले में घसीटा जा रहा है. वह बंधाबाद की किसी महिला को नहीं जानती है. बहरहाल सदर अस्पताल में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










