विकास योजनाओं का लाभ उठायें लोग

Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड के उदनाबाद में भाजपा का कार्यक्रम, विधायक निर्भय कुमार शहाबादी ने कहा गिरिडीह : सदर प्रखंड के उदनाबाद में भाजपा की ओर से मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के विधायक निर्भय कुमार शहाबादी मौजूद थे. विधायक ने अपनी राशि से पांच सौ महिलाओं का पंजाब नेशनल […]

विज्ञापन
सदर प्रखंड के उदनाबाद में भाजपा का कार्यक्रम, विधायक निर्भय कुमार शहाबादी ने कहा
गिरिडीह : सदर प्रखंड के उदनाबाद में भाजपा की ओर से मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के विधायक निर्भय कुमार शहाबादी मौजूद थे.
विधायक ने अपनी राशि से पांच सौ महिलाओं का पंजाब नेशनल बैंक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बीमा सुरक्षा के तहत बीमा करवाया. कहा कि केंद्र सरकार कई लाभकारी योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में बीमा सुरक्षा भी शामिल है. इसका दूरगामी लाभ जनता को मिलेगा.
कम राशि में अधिकतम बीमा का लाभ लोगों को मिल रहा है. उन्होंने सभी से बैंक में खाता खुलवाने की भी अपील की. कहा कि आने वाले दिनों में सरकार के जितनी भी लाभकारी योजनाएं हैं, उसकी राशि सीधे खाते में भेजी जायेगी.
इससे बिचौलियावाद समाप्त हो जायेगा और सरकार की योजना का लाभ सीधे जनता को प्राप्त होगा. बीमा के अलावा कई अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. कहा कि राज्य में भी विकास कार्यो को निरंतर गति दी जा रही है.
मौके पर महिला मोरचा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूनम प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक, नगर अध्यक्ष संजीत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दीपक पंडित, अनूप कुमार सिन्हा, दीपक स्वर्णकार, वार्ड पार्षद बाबुल प्रसाद गुप्ता, सोनू चौरसिया, रीता चौरसिया, संजय सिंह, विजय सिंह, निरंजन राम, जगेश्वर तुरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
ट्रांसफॉर्मर व नाली का उद्घाटन : विधायक निर्भय कुमार शहाबादी ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र अंतर्गत गार्डेना गली में ट्रांसफॅार्मर का उद्घाटन किया. कहा कि उक्त मुहल्ला में पिछले काफी समय से बिजली की समस्या थी.
विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर यहां पर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया. इसके बाद विधायक ने मोहलीचुवां में निर्मित एक नाली का उद्घाटन भी किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola