समर कैंप व्यक्तित्व विकास में सहायक

Updated:
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किये कई कार्यक्रम गिरिडीह : सीसीएल डीएवी में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन बुधवार को हुआ. समापन समारोह में उपस्थित स्कूली बच्चों ने कई रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. मौके पर कबरीबाद माइंस के मैनेजर नवीन कुमार, कार्मिक पदाधिकारी एसजी सहारे, संजय कुमार, […]

विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किये कई कार्यक्रम
गिरिडीह : सीसीएल डीएवी में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन बुधवार को हुआ. समापन समारोह में उपस्थित स्कूली बच्चों ने कई रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. मौके पर कबरीबाद माइंस के मैनेजर नवीन कुमार, कार्मिक पदाधिकारी एसजी सहारे, संजय कुमार, बलवंत सिंह समेत कई गण्मान्य लोग उपस्थित थे.
कबरीबाद माइंस के मैनेजर नवीन कुमार ने कहा कि शिक्षाप्रद समर कैंप व्यक्तित्व विकास के लिए काफी लाभदायक है. समर कैंप से बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. इस तरह का कैंप आयोजित करना सराहनीय है. इसका प्रतिफल बच्चों को मिल रहा है.
उन्होंने बच्चों के उज्‍जवल भविष्य की भी कामना की. प्राचार्य अभिनव कुमार ने कहा कि सीसीएल डीएवी द्वारा कई वर्षो से गरमी की छुट्टी के बाद समर कैंप का आयोजन किया जाता रहा है.
इसमें लगातार बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट, सांस्कृतिक डांस, फॉक डांस, योग आदि सिखाया जाता है. इससे पूर्व समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. साथ ही समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों ने अपने अनुभव भी बताये.
मौके पर ये थे मौजूद : मौके पर उप प्राचार्य एचजी तिवारी, खेल शिक्षक सोपन बनर्जी, शबाना रब्बानी, बबीता श्रीवास्तव, दुलारी देवी, रोहित कुमार, मेघा कुमारी, बद्री प्रसाद, प्रदीप कुमार दाराद, कामेश्वर पासवान आदि उपस्थित थे.
बच्चों को किया गया पुरस्कृत
मौके पर छात्र प्राची, सोनाली, श्रद्धा, मुस्कान, संगीता, निशा, सृष्टि वर्मा, शिवांगी, अंजली, लक्ष्मी, पूनम, रूपाली, सोनी, रूपाली ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम के जरिये बच्चों ने अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत भी किया. इस दौरान बच्चों को प्रमाण-पत्र भी दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola