पोशाक खरीदारी में अनियमितता को ले डीसी को आवेदन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : सरकारी विद्यालयों में पोशाक की खरीदारी में बरती जा रही अनियमितता को लेकर झामुमो ने उपायुक्त को आवेदन दिया है. डीसी को दिये गये आवेदन में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है कि जिले के सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बीच वितरित की जा रही पोशाक की खरीदारी में भारी अनियमितता बरती […]
विज्ञापन
गिरिडीह : सरकारी विद्यालयों में पोशाक की खरीदारी में बरती जा रही अनियमितता को लेकर झामुमो ने उपायुक्त को आवेदन दिया है. डीसी को दिये गये आवेदन में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है कि जिले के सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बीच वितरित की जा रही पोशाक की खरीदारी में भारी अनियमितता बरती जा रही है. इस संबंध में विभिन्न संगठनों व अभिभावकों द्वारा आवाज भी उठायी जा रही है.
प्रभात खबर में भी इस संबंध में लगातार खबरें प्रकाशित हो रही हैं. सदर प्रखंड के बालोडिंगा उमवि के सचिव व ग्राशिस अध्यक्ष ने स्वीकार भी किया है कि पोशाक की खरीदारी में हजारों रुपये कमीशन लिया गया है.
कमीशनखोरी के कारण पोशाक की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है. इस खेल में शिक्षा विभाग की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों से जांच कराने की मांग डीसी से की है, ताकि बच्चों को बेहतर पोशाक उपलब्ध करायी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










