बेहतर रिजल्ट लाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : आइसीएसइ बोर्ड में बेहतर रिजल्ट लाने वाले छात्रों को मंगलवार को बालाजी स्टडी सेंटर में सम्मानित किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कॉरपोरेशन बैंक के मैनेजर संजीव कुमार पाल उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव कुमार पाल ने कहा कि गिरिडीह के छात्रों ने बेहतर रिजल्ट प्राप्त कर शहर के […]

विज्ञापन
गिरिडीह : आइसीएसइ बोर्ड में बेहतर रिजल्ट लाने वाले छात्रों को मंगलवार को बालाजी स्टडी सेंटर में सम्मानित किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कॉरपोरेशन बैंक के मैनेजर संजीव कुमार पाल उपस्थित थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव कुमार पाल ने कहा कि गिरिडीह के छात्रों ने बेहतर रिजल्ट प्राप्त कर शहर के साथ-साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया है. सेंटर के प्रबंधक चंदन सिन्हा ने कहा कि जितने भी छात्रों का रिजल्ट बेहतर हुआ है उनको सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूल प्रबंधक समेत स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सराहनीय योगदान रहता है.
कार्यक्रम के दौरान चंदन कश्यप, गौरव खेतान, हर्षित गुप्ता, स्वर्णिम जालान, तरुण अग्रवाल, सोनल सिंह सलूजा, नितेश बागला, मणिकांत वर्मा, अभिनव कुमार, अमन सिंह सलूजा, अरुणोश कुमार, अर्नव रॉय, निलेश टोपनो, अक्षत जैन, गगन सलूजा, सुकन्या रानी, कृतिका सिन्हा, दिव्या कुमारी को सम्मानित किया गया.
प्रथम आये छात्र को मेडल व अन्य छात्रों को कलम देकर सम्मानित किया गया. मौके पर पवन सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, राम अवतार सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola