मारुति वैन समेत पांच पेटी नकली शराब जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गांडेय : अहिल्यापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के सिमराकुदर के पास छापेमारी कर पांच पेटी नकली शराब व एक मारुति वैन जब्त किया है. थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास ने बताया कि पीरटांड़ के हरला से नकली शराब की एक बड़ी खेप अहिल्यापुर क्षेत्र के लिए निकलने […]
विज्ञापन
गांडेय : अहिल्यापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के सिमराकुदर के पास छापेमारी कर पांच पेटी नकली शराब व एक मारुति वैन जब्त किया है. थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास ने बताया कि पीरटांड़ के हरला से नकली शराब की एक बड़ी खेप अहिल्यापुर क्षेत्र के लिए निकलने की सूचना मिली थी.
इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू की और सिमराकुदर के पास तेज रफ्तार में आ रही मारुति वैन (जेएच02एफ 1983) को रोका. पुलिस को देखते हुए ही चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन समेत इसमें रखी पांच पेटी नकली शराब जब्त की. पुलिस ने मामले को ले उत्पाद अधिनियम के 25/15 47 ए के तहत वाहन चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










