शिक्षकों को करें शो-कॉज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
– प्राचार्य ने वीसी से मिल कर निदान का दिया भरोसा – कॉलेज प्रबंधन ने 16 मई तक की मोहलत ली – परीक्षा केंद्र के 65 किमी दूर होने से होनेवाली परेशानी बतायी राजधनवार : रविवार को जिस कॉलेज में कुछ छात्र साफ-सफाई करते हैं, सोमवार को उसी कॉलेज के कई छात्रों को अपनी मांगों […]
विज्ञापन
– प्राचार्य ने वीसी से मिल कर निदान का दिया भरोसा
– कॉलेज प्रबंधन ने 16 मई तक की मोहलत ली
– परीक्षा केंद्र के 65 किमी दूर होने से होनेवाली परेशानी बतायी
राजधनवार : रविवार को जिस कॉलेज में कुछ छात्र साफ-सफाई करते हैं, सोमवार को उसी कॉलेज के कई छात्रों को अपनी मांगों के लिए कॉलेज गेट की तालाबंदी करनी पड़ती है. यह नजारा आदर्श कॉलेज धनवार का है. दरअसल ये छात्र 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता से सहमत थे, पर कम उपस्थिति के कारण कक्षा नहीं चल पाती.
अध्यापन कार्य से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की उपस्थिति काटने व कारण पृच्छा करने की जरूरत भी मांग उन्होंने की. सोमवार को कॉलेज छात्र अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गृह केंद्र व शिक्षा व्यवस्था में सुधार समेत चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित थे.
प्राचार्य ने दिया भरोसा : प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि 16 मई को वे कुलपति से मिल सारी समस्याओं से उन्हें अवगत करायेंगे और समाधान के लिए आग्रह करेंगे. उन्होंने छात्रों की मांग को उचित बताते हुए पहल व सहयोग का भरोसा दिया. वार्ता उपरांत लगभग 11.30 बजे आंदोलन वापस ले लिया गया. नेतृत्व छात्र नेता सोहेल ने किया, जबकि सन्नी, रिशु, रंजीत, सागर, सूरज, राजा, रोहित, राहुल, विक्रम आदि दर्जनों छात्र वार्ता में शामिल थे.
मेन गेट में तालाबंद किये जाने से शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को भी एक-डेढ़ घंटा बाहर खड़ा रहना पड़ा. प्राचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन वापस लिया.तालाबंदी के बाद गेट के बाहर छात्र धरना पर बैठे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया.
समस्याओं से कराया रूबरू
वार्ता को पहुंचे प्राचार्य प्रो सुशील कुमार सिंह को आंदोलनकारी छात्रों ने परीक्षा केंद्र 65 किमी दूर गिरिडीह दिये जाने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया. शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक संसाधनों की कमी को विश्वविद्यालय के समक्ष प्रमुखता से रखने, कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई शुरू कराने तथा पानी व शौचालय की समुचित व्यवस्था की ओर भी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










