दंपति से लूटपाट मामले में चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने एक दंपति के साथ लूट के मामले का खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने लूटकांड को अंजाम के आरोप में चार लोगों और जेवर खरीदने वाले आभूषण के व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये लोगों के पास से लूट के दो मोबाइल, मंगल सूत्र, बैग, कपड़ा […]

विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने एक दंपति के साथ लूट के मामले का खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने लूटकांड को अंजाम के आरोप में चार लोगों और जेवर खरीदने वाले आभूषण के व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये लोगों के पास से लूट के दो मोबाइल, मंगल सूत्र, बैग, कपड़ा और घटना को अंजाम देने में उपयोग किया गया चाकू भी मिला है.
तीन मई (रविवार) की सुबह 4 बजे नगर थाना इलाके के अरगाघाट निवासी सुनील पाठक पत्नी कल्पना पाठक के साथ आसनसोल (पश्चिम बंगाल) जाने के लिए निकले. दोनों ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल गिरिडीह रेलवे स्टेशन जा रहे थे.
इस बीच आजाद नगर मोड़ के पास चार अपराधियों ने चाकू की नोंक 30 हजार नगद, दो मोबाइल, मंगल सूत्र, पायल, बिछिया, दो बैग, एटीएम कार्ड और कपड़े लूट लिये. मामले की सूचना पर एसपी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर डीएसपी विजय आशीष कुजूर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.
टीम में शामिल डीएसपी श्री कुजूर के अलावा नगर पुलिस इंस्पेक्टरअमरनाथ, थाना प्रभारी बिमल नंदन सिन्हा, एसआइ सोनू कुमार चौधरी समेत पुलिस बल के जवानों ने छापेमारी की और लूटपाट में शामिल चार लोगों को पकड़ लिया. पकड़े गये आरोपितों में मुफस्सिल थाना इलाके के पहाड़ीडीह निवासी मो हासिम, नइम, सद्दाम उर्फ झाम और सरफराज शामिल हैं. पुलिस के अनुसार इनसे पूछताछ में पता चला कि लूट के जेवर लक्ष्मी मुहल्ला में रहनेवाले स्वर्ण आभूषण व्यवसायी प्रदीप मेयति के पास पांच हजार रुपये में बेचा है. पुलिस की टीम ने प्रदीप को पकड़ा और उसके पास से मंगल सूत्र बरामद किया.
हासिम और नइम मास्टरमाइंड
पुलिस के अनुसार हासिम और नइम इस कांड के मास्टर माइंड हैंै. दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं. हासिम ने लूटपाट की बात स्वीकार की है.डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने बताया की पुलिस ने चार दिनों में मामले का खुलासा कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola