छापामारी में जावा महुआ जब्त

Published at :28 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
छापामारी में जावा महुआ जब्त

चित्र परिचय-29. जब्त जावा महुआ और नष्ट किये गये डब्बे के साथ धनवार पुलिस राजधनवार. धनवार के खेरवानी में मंगलवार को पुलिस ने जावा महुआ जब्त कर भारी मात्रा में शराब के डब्बे को नष्ट कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर खोरीमहुआ के एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी ने छापामारी का निर्देश […]

विज्ञापन

चित्र परिचय-29. जब्त जावा महुआ और नष्ट किये गये डब्बे के साथ धनवार पुलिस राजधनवार. धनवार के खेरवानी में मंगलवार को पुलिस ने जावा महुआ जब्त कर भारी मात्रा में शराब के डब्बे को नष्ट कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर खोरीमहुआ के एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी ने छापामारी का निर्देश दिया. कार्यपालक दंडाधिकारी नरेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में उत्पाद निरीक्षक रंजन कुमार ने मदन साव नामक व्यक्ति के शराब भट्ठी में मंगलवार की दोपहर छापामारी की. उत्पाद विभाग के कर्मियों ने 19.5 क्विंटल जावा महुआ तथा 40 लीटर शराब जब्त कर उसे नष्ट कर दिया. भारी मात्रा में शराब के डब्बे को भी नष्ट करने के बाद शराब की भट्ठियां तोड़ दी. इस दौरान भट्ठी का संचालक भागने में सफल रहा. छापामारी टीम में धनवार थाना के एएसआइ लालमुनि राम, सियाराम पंडित, कृष्णनंदन प्रसाद समेत पुलिस के कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola