झारखंड का विकास भाजपा से ही संभव : विनोद

Published at :27 Oct 2014 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड का विकास भाजपा से ही संभव : विनोद

भाजपा नेता विनोद सिन्हा ने माइंस मिनरल व लेबर फंड डिपार्टमेंट के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफाचित्र परिचय : 25. भाजपा नेता विनोद सिन्हागिरिडीह. भाजपा नेता सह समाजसेवी विनोद सिन्हा ने माइंस मिनरल व लेबर फंड डिपार्टमेंट के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. इस संबंध में श्री सिन्हा ने दूरभाष पर बताया कि […]

विज्ञापन

भाजपा नेता विनोद सिन्हा ने माइंस मिनरल व लेबर फंड डिपार्टमेंट के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफाचित्र परिचय : 25. भाजपा नेता विनोद सिन्हागिरिडीह. भाजपा नेता सह समाजसेवी विनोद सिन्हा ने माइंस मिनरल व लेबर फंड डिपार्टमेंट के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. इस संबंध में श्री सिन्हा ने दूरभाष पर बताया कि 27 अक्तूबर को उन्होंने अपना इस्तीफा मंत्रालय को भेज दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड का समुचित विकास भाजपा ही कर सकती है. झारखंड अलग राज्य भाजपा की ही देन है. गंठबंधन की सरकार के कारण राज्य और यहां के लोगों का समुचित विकास नहीं हो सका है. महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह झारखंड में भी भाजपा बहुमत हासिल करेगी. यहां की जनता आशा भरी निगाहों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर देख रही है. श्री सिन्हा ने कहा कि झारखंड में भाजपा ने व्यापक स्तर पर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद अब पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर बूथों को मजबूत किया जा रहा है. एक सवाल के जवाब में श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व का आदेश प्राप्त हुआ तो वह गिरिडीह विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा गिरिडीह विस क्षेत्र से जिन्हें भी टिकट दिया जायेगा, उनका वे तन-मन से सहयोग करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola