माले का जनसंपर्क अभियान जारी

गिरिडीह. गांडेय विस क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों में रविवार को माले ने जनसंपर्क अभियान चलाया. माले नेता सह जिप सदस्य राजेश यादव, प्रताप नारायण सिंह, रामलाल मुर्मू एवं फोदार सिंह ने बेंगाबाद प्रखंड के माखो, रांगामाटी व ओझाडीह में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ग्राम सभाओं का गठन किया. इस दौरान पेयजल संकट, बिजली व सिंचाई […]
गिरिडीह. गांडेय विस क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों में रविवार को माले ने जनसंपर्क अभियान चलाया. माले नेता सह जिप सदस्य राजेश यादव, प्रताप नारायण सिंह, रामलाल मुर्मू एवं फोदार सिंह ने बेंगाबाद प्रखंड के माखो, रांगामाटी व ओझाडीह में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ग्राम सभाओं का गठन किया. इस दौरान पेयजल संकट, बिजली व सिंचाई आदि जन मुद्दों पर चर्चा की गयी. मौके पर राजेश यादव ने कहा कि गांडेय विस क्षेत्र में राजनीतिक बदलाव से ही विकास के रास्ते खुल सकते हैं. इस दौरान सोनालाल टुडू व लखीराम किस्कू की अगुआई में कई लोग माले में शामिल हुए. अभियान के दौरान मनोज मुर्मू, चुन्नूलाल किस्कू, सोमरा हेंब्रम, बुधन मुर्मू, फागू मोहली, शंकर सिंह, होरिल सिंह, टीपन सिंह, सुखदेव मोहली, गंगाधर सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










