खैरीडीह ने खिताब पर कब्जा जमाया

चित्र परिचय: 23- विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते विधायक निजामुद्दीन अंसारी राजधनवार. यादव स्पोर्टिंग क्लब, गोरहंद के तत्वावधान में अंबाटांड़ मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खैरीडीह व कुसमाय के बीच खेला गया. इसमें खैरीडीह ने कुसमाय को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. मौके पर […]
चित्र परिचय: 23- विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते विधायक निजामुद्दीन अंसारी राजधनवार. यादव स्पोर्टिंग क्लब, गोरहंद के तत्वावधान में अंबाटांड़ मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खैरीडीह व कुसमाय के बीच खेला गया. इसमें खैरीडीह ने कुसमाय को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि धनवार विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. साथ झाविस की अध्यक्ष कंचन कुमारी, मरकच्चो थाना प्रभारी किशुन दास, बीजेपी नेता भीखी पासवान, सरयू पासवान, संजय साव, शिक्षक अरविंद कुमार, जगदीश चंद्र यादव, सहदेव यादव, झाविमो नेता विदेशी पासवान आदि ने निर्णायक डेनिस डिसूजा, उद्घोषक जीतेंद्र यादव, उप विजेता टीम, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज व लाइन मैन आदि को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि क्रिकेट के इस युग में भी फुटबॉल का अपना क्रेज है. मौके पर गोरहंद की मुखिया अनिता देवी, करगाली मुखिया असगर इमाम, अनिल सिन्हा, क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, सचिव द्वारिका यादव, उपाध्यक्ष रूपलाल यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










