पावर ग्रिड का शिलान्यास कार्यक्रम आज

Published at :25 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पावर ग्रिड का शिलान्यास कार्यक्रम आज

हजारीबाग रोड. सरिया में 75 करोड़ की लागत से बनने वाले पावर ग्रिड का शिलान्यास रविवार को होगा़ इसे लेकर शनिवार को विभाग के देवघर संचरण के विद्युत अधीक्षण अभियंता एके झा व स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह निर्माण स्थल पर पहुंचे़ उन्होंने भूमि का निरीक्षण किया़ विधायक श्री सिंह ने उन्हें जानकारी देते हुए […]

विज्ञापन

हजारीबाग रोड. सरिया में 75 करोड़ की लागत से बनने वाले पावर ग्रिड का शिलान्यास रविवार को होगा़ इसे लेकर शनिवार को विभाग के देवघर संचरण के विद्युत अधीक्षण अभियंता एके झा व स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह निर्माण स्थल पर पहुंचे़ उन्होंने भूमि का निरीक्षण किया़ विधायक श्री सिंह ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि जमीन संबंधित सारी अर्हता पूरी की जा रही है़ कुछ रैयती जमीन है़ इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है़ कहा कि पावर ग्रिड के निर्माण से सरिया, बगोदर व बिरनी के बिजली की समस्याओं का समाधान होगा़ अधीक्षण अभियंता एके झा ने बताया कि इस पावर ग्रिड के निर्माण से क्षेत्र की समस्याओं का निदान होगा़ इस कार्यक्रम में झारखंड के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह व विधायक विनोद कुमार सिंह के अलावा विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे़ मौके पर राजेश रवानी, अर्जुन मंडल समेत अन्य उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola