बगोदर विधायक ने रखी छह सड़कों की आधारशिला

Published at :25 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बगोदर विधायक ने रखी छह सड़कों की आधारशिला

तसवीर 25 बागो 1 में : आधारशिला रखते विधायक विनोद कुमार सिंह व अन्य चिरूवा शरीफ में 35 लाख की लागत से बनेगा यात्री निवास : विनोदबगोदर. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने बगोदर-सरिया प्रखंड में बनने वाली कुल छह सड़कों की आधारशिला रखी. साथ ही चिरूवा शरीफ में पर्यटन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा […]

विज्ञापन

तसवीर 25 बागो 1 में : आधारशिला रखते विधायक विनोद कुमार सिंह व अन्य चिरूवा शरीफ में 35 लाख की लागत से बनेगा यात्री निवास : विनोदबगोदर. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने बगोदर-सरिया प्रखंड में बनने वाली कुल छह सड़कों की आधारशिला रखी. साथ ही चिरूवा शरीफ में पर्यटन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बनाये जा रहे तीन मंजिले भवन का भी शिलान्यास किया. भवन की प्राक्कलित राशि 35 लाख बतायी जा रही है. विधायक ने बताया कि उल्लीबार में दो करोड़ की लागत से तीन किमी तक सड़क का काली करण, सुंदरूटांड़ से गंधोनिया तक डेढ़ करोड़ की लागत से दो किमी पथ का कालीकरण, कोयरीडीह रोड से लोआबार तक डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क का कालीकरण किया जायेगा. साथ ही जीटी रोड घंघरी से सोना पहाड़ी तक डेढ़ करोड़ की लागत से पथ का कालीकरण, जीटी रोड लक्षीबागी से गिद्दीटांड़ तक एक करोड़ की लागत से सड़क का कालीकरण तथा ब्लॉक मोड़ से बरांय बारी भाया नावाडीह तक एक करोड़ 25 लाख की लागत से सड़क के कालीकरण की योजना है. मौके पर जिप सदस्य मनोज पांडेय, परमेश्वर महतो, पवन महतो, उमेश महतो, नागेश्वर सिंह, रामेश्वर महतो, संदीप जायसवाल, पूरन महतो, राजेंद्र महतो, गजेंद्र महतो, प्रदीप महतो, नीलकंठ कुमार, मुमताज अंसारी, मोहन महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola