भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन संपन्न

Published at :25 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन संपन्न

गिरिडीह. गिरिडीह प्रखंड भाजपा पूर्वी भाग का बूथ स्तरीय सम्मेलन पांडेय आम बगीचा में शनिवार को हुआ. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक पंडित ने की. संचालन प्रखंड महामंत्री संदीप शर्मा ने किया. सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, निवर्तमान विधायक निर्भय शहाबादी, भाजपा नेता जयप्रकाश लाल, विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रेमचंद गुप्ता, जिला महामंत्री प्रकाश सेठ व सम्मेलन […]

विज्ञापन

गिरिडीह. गिरिडीह प्रखंड भाजपा पूर्वी भाग का बूथ स्तरीय सम्मेलन पांडेय आम बगीचा में शनिवार को हुआ. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक पंडित ने की. संचालन प्रखंड महामंत्री संदीप शर्मा ने किया. सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, निवर्तमान विधायक निर्भय शहाबादी, भाजपा नेता जयप्रकाश लाल, विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रेमचंद गुप्ता, जिला महामंत्री प्रकाश सेठ व सम्मेलन के प्रभारी विभाकर पांडेय भी मौजूद थे. सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को पहुंचाने की अपील की. बताया गया कि 26 अक्तूबर को सिहोडीह में बूथ स्तरीय सम्मेलन किया जायेगा. मौके पर पंचायत अध्यक्ष अशोक वर्मा, अनिल वर्मा, दिलीप वर्मा, एजाज अहमद सोनू, कार्तिक वर्मा, विरेंद्र वर्मा, निरंजन वर्मा, अनूप कुमार सिन्हा, करण वर्मा, भागीरथ वर्मा, अजय वर्मा, सिकंदर बेलदार, शंकर वर्मा, सीताराम वर्मा, पप्पू राम, अखिलेश वर्मा, विनोद साव, गोपाल विश्वकर्मा, शिवप्रसाद तांती, राजू सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola