पति की गुमशुदगी के 17 साल बाद थाना पहुंची पत्नी, दिया आवेदन

Updated at : 21 Dec 2019 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
पति की गुमशुदगी के 17 साल बाद थाना पहुंची पत्नी, दिया आवेदन

गिरिडीह : लापता पति की तलाश में 17 साल बाद एक महिला शुक्रवार को बिहार के बांका से गिरिडीह पहुंची. पहले महिला अपने पति के कार्यालय गयी वहां कोई पता नहीं चलने पर गिरिडीह पुलिस को आवेदन देकर पति को ढूंढने की गुहार लगायी. महिला का कहना है कि पति के लापता होने के समय […]

विज्ञापन

गिरिडीह : लापता पति की तलाश में 17 साल बाद एक महिला शुक्रवार को बिहार के बांका से गिरिडीह पहुंची. पहले महिला अपने पति के कार्यालय गयी वहां कोई पता नहीं चलने पर गिरिडीह पुलिस को आवेदन देकर पति को ढूंढने की गुहार लगायी. महिला का कहना है कि पति के लापता होने के समय उसके बच्चे काफी छोटे थे.साथ ही अनपढ़ होने के कारण वह बांका से गिरिडीह पुलिस के पास शिकायत करने नहीं आ पायी थी.

क्या है मामला : बताया जाता है कि बिहार के बांका निवासी मुंशी हेंब्रम ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गिरिडीह में अनुसेवक के पद पर थे.
वह पिछले 17 साल से लापता हैं. उनकी पत्नी पंकु देवी की ओर से गिरिडीह पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार नवंबर 2002 को मुंशी हेंब्रम घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद चार माह तक उनकी कोई खोज खबर नहीं मिलने पर वह ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गिरिडीह कार्यालय पहुंची और पति की खोजबीन की. यहां पता चला कि उनके पति कार्यालय आये ही नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola