नहीं सुलझी नाबालिग की मौत की गुत्थी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Dec 2019 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना इलाके में नाबालिग की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है. इसे लेकर एक युवक से पूछताछ की जा रही है. मामले के अनुसंधान में देवघर जिले के मधुपुर थाना इलाके तक बेंगाबाद पुलिस पहुंच चुकी है. बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में […]
विज्ञापन
गिरिडीह : बेंगाबाद थाना इलाके में नाबालिग की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है. इसे लेकर एक युवक से पूछताछ की जा रही है. मामले के अनुसंधान में देवघर जिले के मधुपुर थाना इलाके तक बेंगाबाद पुलिस पहुंच चुकी है. बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में चल रहे अनुसंधान के क्रम में गुरुवार की शाम को पुलिस ने मधुपुर थाना इलाके के जगदीशपुर में छानबीन की है.
इसके अलावा बुढई मेला जहां घूमने किशोरी गयी थी, वहां भी पहुंच कर छानबीन की है. कई लोगों से पूछताछ की गयी है. वहीं मृतका के मोबाइल को पुलिस खंगाल रही है. बताया जाता है कि छानबीन में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगा है. हालांकि, पुलिस अभी जांच की बात ही कह रही है .
क्या है मामला : बेंगाबाद थाना इलाके स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की सोमवार की दोपहर बुढई मेला घूमने निकली थी. सोमवार की रातभर लड़की अपने घर नहीं पहुंची. मंगलवार की सुबह जब लड़की घर पहुंची और घरवालों ने रात को नहीं आने का कारण पूछा तो उसने कुछ जवाब नहीं दिया. इसके कुछ देर बात लड़की का शव उसके घर के एक कमरे से फंदे से लटका मिला. इस मामले को लेकर मृतका के परिजन के आवेदन पर बेंगाबाद में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. प्राथमिकी में परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म के कारण उसने जान दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




