ePaper

गिरिडीह से शाहाबादी, बगोदर से नागेंद्र, जमुआ से केदार हाजरा व बेरमो से बाटुल को मिला टिकट

Updated at : 11 Nov 2019 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह से शाहाबादी, बगोदर से नागेंद्र, जमुआ से केदार हाजरा व बेरमो से बाटुल को मिला टिकट

गिरिडीह : भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है़ इस सूची में 10 सीटिंग विधायकों का टिकट भाजपा ने काट दिया है़ पार्टी नेतृत्व ने छह वर्तमान मंत्रियों पर भरोसा कियाहै. सीपी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, डॉ नीरा यादव, रणधीर सिंह, राज पलिवार और डॉ लुईस मरांडी को […]

विज्ञापन

गिरिडीह : भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है़ इस सूची में 10 सीटिंग विधायकों का टिकट भाजपा ने काट दिया है़ पार्टी नेतृत्व ने छह वर्तमान मंत्रियों पर भरोसा कियाहै. सीपी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, डॉ नीरा यादव, रणधीर सिंह, राज पलिवार और डॉ लुईस मरांडी को फिर से मौका दिया गया है.

पहले कई मंत्रियों के नाम कटने को लेकर अटकलें लग रहीं थी़ं मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे़ गिरिडीह से निर्भय शाहाबादी, जमुआ से केदार हाजरा, बगाेदर से नागेंद्र महतो काे इस बार भी प्रत्याशी बनाया गया है. बोकारो और चंदनक्यारी सीट को होल्ड पर रखा गया है. धनबाद जिले की चार सीटाें पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिये गये है.

धनबाद से राज सिन्हा, बाघमारा से ढुलू महतो को प्रत्याशी बनाया गया है. सिंदरी से फूलचंद मंडल और झरिया से संजीव सिंह का टिकट कट गया है. झरिया से संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह काे प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि सिंदरी से जिला परिषद उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो पार्टी प्रत्याशी हाेंगे. पहली सूची में भाजपा ने राज्य की 28 एसटी सीटों में 17 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिये है.

रविवार की शाम दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में मुख्यालय प्रभारी व महामंत्री अरुण सिंह ने राज्य की 52 सीटों के लिए पहली सूची जारी की़. भाजपा द्वारा जारी सूची में पांच महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है. पार्टी ने मुख्य सचेतक व छतरपुर से विधायक राधाकृष्ण किशोर का टिकट काट कर सबको चौंकाया है.
श्री किशोर की जगह पूर्व सांसद मनोज भुइयां की पत्नी पुष्पा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है. इधर हाल में ही भाजपा में शामिल होनेवाले कांग्रेस विधायक मनोज यादव, झामुमो विधायक कुणाल षाडंगी व जेपी पटेल, झाविमो विधायक प्रकाश राम को पार्टी का टिकट मिला है. इसके साथ ही राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को भी भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया है.
सुदेश को शाह ने बुलाया दिल्ली : बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा और आजसू के बीच गठबंधन का पेच सुलझाने की कोशिश हो रही है़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर रविवार को आजसू नेता सुदेश कुमार महतो दिल्ली रवाना हो गये़ इधर आजसू ने कहा है कि उसका 19 सीटों पर दावा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola